[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन

बहनों ने किया शौर्य प्रदर्शन, गूंजे राष्ट्रभक्ति के उद्घोष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन महामंडलेश्वर अर्जुन दास जी महाराज एवं साध्वी डॉ. योगश के सानिध्य में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने प्रार्थना, तलवार संचालन, यष्टी संचालन, दंड अभ्यास एवं विभिन्न शारीरिक शक्ति प्रदर्शन कर आत्मरक्षा और संगठन शक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि हिंदू समाज सदैव राष्ट्र, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए कार्य करता आया है। उन्होंने युवाओं और मातृशक्ति से समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समापन समारोह के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के उद्घोषों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षार्थियों को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर प्रान्त मंत्री राधेश्याम गौतम, प्रान्त मातृ शक्ति सह संयोजिका आशा बगड़िया, डॉ बाला रावत, प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख रामानंद पाठक,जिला अध्यक्ष विनोद जी सिंघानिया, जिला मंत्री जयराज जांगिड़, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र , जिलाध्यक्ष बीजेपी हर्षिनी कुलहरि, प्रवीण कुमार शर्मा, अंकित भीमसरिया, अशोक कुमावत, नरेंद्र सिंह, रतन शर्मा, मिलन शर्मा CA मनीष , कमल कांत, ममता शर्मा, डॉ मनोज योगाचार्य आदि अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker