शेखावत कॉलोनी में नाले के गंदे पानी की समस्याएं और गंदगी से जूझ रहे कॉलोनी वासी बीमारियों के फैलने का खतरा
शेखावत कॉलोनी में नाले के गंदे पानी की समस्याएं और गंदगी से जूझ रहे कॉलोनी वासी बीमारियों के फैलने का खतरा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय वार्ड नं 20, शेखावत कॉलोनी चूरू में पिछले कई दिनों से चल रही गंदे पानी की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार देर शाम को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर वार्ड के निवासियों माताओं-बहनों और बुजुर्गों से मिले और उनकी समस्याओं को समझा। शेखावत कॉलोनी वासीयो ने नाली का गंदे पानी में जीने को मज़बूर हो रहे है। बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह हालात असहनीय हैं।
मौके से ही नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर बात की और चेतावनी दी कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। रफ़ीक मंडेलिया ने कहा नगर परिषद चूरू द्वारा गंदे पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्ड की समस्त जनता के साथ मिलकर बड़ा जन-आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद चूरू की होगी।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद बेबी बानो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर नारायण बालान, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जमील चौहान, हेमन्त सिहाग, आबिद जाबासरिया शिव कुमार शर्मा, अज़ीज़ खान, असलम मोयल, समीउल्लाह गौरी, इमरान मलनस, सलीम पीए, नानू कलाल,आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161614


