अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गौरीर में प्रतिदिन हो रहा योगाभ्यास
ग्रामीणों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम पंचायत गौरीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में आयुष विभाग एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर गौरीर के संयुक्त तत्वावधान में 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 2 मई 2026 से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा एवं अनिता कुमारी के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया जा रहा है।
आयुर्वेद चिकित्सक मनोज कुमार मीणा एवं आयुर्वेद नर्सिंग ऑफिसर कँवर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति ऊर्जावान एवं निरोगी जीवन व्यतीत कर सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे इस योग अभियान को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवन एवं जनजागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161615


