चिड़ावा के वार्ड 20 में पेयजल संकट:ट्यूबवेल गहरा करने के लिए भीलवाड़ा मशीन भेजने की मांग, ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा के वार्ड 20 में पेयजल संकट:ट्यूबवेल गहरा करने के लिए भीलवाड़ा मशीन भेजने की मांग, ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड संख्या 20, ककरानियों का मोहल्ला, पिछले एक महीने से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहा है। इस समस्या से परेशान वार्डवासियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता के नाम एक सामूहिक प्रार्थना-पत्र सहायक अभियंता सविता चौधरी को सौंपा।
पानी की आपूर्ति सुचारू नही
वार्डवासियों ने बताया कि मोहल्ले में लगभग 20 साल पहले पेयजल आपूर्ति के लिए एक बोरिंग की खुदाई की गई थी। हाल ही में जलदाय विभाग ने इसमें अंतिम पाइप भी डाल दी है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। विभाग के बोरिंग मशीन मिस्त्री के अनुसार, लगभग 540 फीट की खुदाई के बाद नीचे भारी पत्थर आ गया है, जिससे आगे का काम रुक गया है।
भीलवाड़ा मशीन से पत्थर तोड़ने की मांग
नागरिकों ने प्रार्थना-पत्र में अवगत कराया कि इस पथरीली रुकावट को केवल भीलवाड़ा मशीन (ब्लास्टिंग/स्पेशल इन-वेल ड्रिलिंग मशीन) द्वारा ही तोड़ा जा सकता है। वर्तमान में यह मशीन चिड़ावा विज्ञान नगर में कार्य कर रही है।
वार्डवासियों ने एईएन सविता चौधरी से मांग की है कि इस मशीन को जल्द से जल्द वार्ड 20 के इस बोरिंग पर भेजकर कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि लगभग 110 घरों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति मिल सके। मोहल्लेवासियों ने इस कार्य में विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस दौरान जनसमस्या के समाधान की मांग को लेकर विजय कुमार ककरानिया, संजय, दीपक मोदी, सोनू कुमार, सुनील अग्रवाल, सुशील ककरानिया, राधा देवी हलवाई, रामोतार स्वामी, पन्ना लाल पुजारी, विकास ककरानिया, राकेश सराफ, अरविन्द महमिया, गिरधारी लाल खोजी, आनन्द, आयुष सुरोलिया, सुदेश कुमार चांगील, अनिल कुमार, अरुण कुमार, गोरधन, सुभाष, संजय दाधीच, प्रदीप कुमार पुजारी, उमाशंकर शर्मा, मोहिनी, पवन, संतोष और के. डी. सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे। एईएन सविता चौधरी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा और कर्मचारियों से जांच के बाद स्थिति के अनुसार स्वीकृति लेकर कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160294

