[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग होटल संचालक पर जानलेवा हमला, जबरन गाड़ी में डालने और कुचलने का प्रयास, रंगदारी मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग होटल संचालक पर जानलेवा हमला, जबरन गाड़ी में डालने और कुचलने का प्रयास, रंगदारी मांगी

मंथली देने से इनकार पर वारदात का आरोप, 'चौधरी होटल' के संचालक से नकदी छीनी, आरोपी गाड़ी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी तहसील क्षेत्र के केड गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने, रंगदारी (मंथली) मांगने और नकदी छीनने का दुस्साहस किया गया है। पीड़ित होटल संचालक एक पैर और एक हाथ से दिव्यांग है। वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

‘होटल चलाना है तो देनी होगी मंथली’
पुलिस के अनुसार, पीड़ित विजेंद्र सिंह पुत्र दुदाराम जाट, निवासी बाढ़ की ढाणी ने गुढ़ागौड़जी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दोपहर करीब 12:30 बजे वह केड गांव स्थित अपनी ‘चौधरी होटल’ पर बैठा था। इसी दौरान कैड निवासी आरोपी संदीप पुत्र भादर जाट एक मेजर गाड़ी लेकर होटल पर आया।

आरोपी ने आते ही होटल संचालक को धमकाते हुए कहा कि अगर तेरे को यहाँ होटल चलाना है, तो तेरे को हमें मंथली देनी होगी। जब पीड़ित विजेंद्र ने इस अवैध मांग का विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसने दिव्यांग संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने अपहरण और गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास
पीड़ित का आरोप है कि बेरहमी से मारपीट करने के बाद आरोपी संदीप ने उसे घसीटकर जबरन अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इस दौरान जब होटल संचालक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे छोड़ दिया। लेकिन जाते-जाते आरोपी ने क्रूरता की हदें पार करते हुए विजेंद्र के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचलने और जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित विजेंद्र सिंह के मुताबिक वारदात से कुछ देर पहले ही कुछ ग्राहक खाना खाकर गए थे, जिनके दिए हुए 500 रुपये उसके हाथ में ही थे। आरोपी संदीप ने वे 500 रुपये भी हाथ से छीन लिए और धमकी दी कि अब उसे 4500 रुपए मंथली के और देने होंगे।

अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित विजेंद्र सिंह एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग है, जिसके कारण वह आरोपी का मुकाबला नहीं कर सका। इस गंभीर मारपीट और हमले के कारण उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं। वारदात के बाद मौके से गुजर रहे एक अन्य संवेदनशील गाड़ी चालक ने घायल विजेंद्र को संभाला और तुरंत गुढ़ा के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

थानाधिकारी का कहना – पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ागौड़जी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ इस तरह की मारपीट और रंगदारी की वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles