[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक पर आए बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:स्टेशन रोड पर पीसीबी स्कूल के सामने हुई घटना, सामान खरीदने बाजार आई थी महिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

बाइक पर आए बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:स्टेशन रोड पर पीसीबी स्कूल के सामने हुई घटना, सामान खरीदने बाजार आई थी महिला

बाइक पर आए बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:स्टेशन रोड पर पीसीबी स्कूल के सामने हुई घटना, सामान खरीदने बाजार आई थी महिला

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में सोमवार को एक महिला से मंगलसूत्र लूट लिया गया। घटना स्टेशन रोड पर पीसीबी स्कूल के सामने हुई। दो बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए और महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। लोडसर निवासी पीड़ित महिला सुमन देवी सुजानगढ़ में सामान खरीदने आई थीं और दोपहर करीब 3 बजे अपने गांव वापस जाने के लिए स्टेशन रोड पर बस स्टैंड की ओर पैदल जा रही थीं।

पीड़ित महिला सुमन देवी।
पीड़ित महिला सुमन देवी।

पीसीबी स्कूल के सामने पहुंचते ही, बिना नंबरी बाइक पर सवार दो बदमाश गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आए। उन्होंने झपट्टा मारकर सुमन देवी के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाश एयू बैंक की गली के रास्ते भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना के एसआई पप्पूराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में भी लुटेरे नजर आए हैं। पुलिस अब इन लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles