गोठड़ा स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू:20 जून चलेगा, 60 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया
गोठड़ा स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू:20 जून चलेगा, 60 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा स्थित शहीद धर्मपाल सैनी सरकारी स्कूल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ के देखरेख में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर 18 मई 2026 से 20 जून 2026 तक आयोजित होगा।
कौशल दक्षता में सुधार करने का उद्देश्य
प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल दक्षता में सुधार करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने कौशल का प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं। शिविर के माध्यम से उन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
शिविर में सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, कंप्यूटर और बास्केट बनाने सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका लक्ष्य छाात्रों और महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना तथा उनके कौशल का विकास करना है।
बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक महिलाएं शामिल
स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि, शिविर में छोटे बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया है। इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
प्रशिक्षक सरजीत सिंह, शंभूसिंह, संजय सैनी, अनीता, मंजू बाकोलिया, सरला और शबनम सैयद सहित अन्य महिला प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157121


