[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में जलदाय विभाग के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन:मटके फोड़कर जताया विरोध, 5 दिन में पेयजल सप्लाई सुधारने की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में जलदाय विभाग के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन:मटके फोड़कर जताया विरोध, 5 दिन में पेयजल सप्लाई सुधारने की मांग

सुजानगढ़ में जलदाय विभाग के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन:मटके फोड़कर जताया विरोध, 5 दिन में पेयजल सप्लाई सुधारने की मांग

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। शहर के गणेश मंदिर के पास स्थित जलदाय विभाग ऑफिस के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मटके फोड़े। इसके बाद अधिकारी के सीट पर नहीं होने को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एईएन सुनील कुमार और जेएईन रवि शर्मा को भी शिकायत की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में पानी 10 दिन में एक बार आ रहा है। साथ ही पानी सप्लाई में भेदभाव का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के वार्डों में टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं। टैंकर सप्लाई में धांधली चल रही है। इस दौरान एईएन को ज्ञापन सौंपा और 5 दिन में पानी सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग रखी।

इस दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, ओबीसी प्रदेश सचिव बजरंग सेन, शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, इदरीश गौरी, अजय ढेनवाल, तरुण सियोता, मदनलाल सोनी, अमित मारोठिया, कन्हैयालाल माली, सुनीता सिंधी, मधु बागरेचा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles