[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में रोटरी क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर:118 मरीजों की हुई जांच, 48 का ऑपरेशन के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में रोटरी क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर:118 मरीजों की हुई जांच, 48 का ऑपरेशन के लिए चयन

रींगस में रोटरी क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर:118 मरीजों की हुई जांच, 48 का ऑपरेशन के लिए चयन

रींगस : रींगस के रामानंद पाठशाला भवन परिसर में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से 119वां निशुल्क मासिक चिकित्सा एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 118 रोगियों का उपचार किया गया, जिनमें से 48 जटिल नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चुना गया।

शिविर का शुभारंभ रोटेरियन डॉ. अजय सक्सेना, सह-प्रांतपाल डॉ. भंवर सिंह ताखर, डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, ललित कुमार अग्रवाल, रघुनाथ जाट, राजेंद्र यादव, झाबर गांधी बिजारणिया और सुभाष बिजारणिया ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर संयोजक झाबरमल निठारवाल ने बताया कि रोटरी क्लब निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित करता है। शिविर में डॉ. अजय सक्सेना ने होम्योपैथिक चिकित्सा, डॉ. भंवर सिंह ताखर ने फिजियोथैरेपी और डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने बाल एवं शिशु रोगों के लिए घरेलू नुस्खों से कुल 38 मरीजों का उपचार किया।

शिविर प्रभारी दीनदयाल पंवार ने बताया कि शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर की टीम ने 78 नेत्र रोगियों की जांच की। इनमें से 48 रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण के लिए जयपुर ले जाया जाएगा और उपचार के बाद वापस रींगस छोड़ा जाएगा।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता ने बताया- रोटरी क्लब रींगस की ओर से आयोजित शिविरों के माध्यम से अब तक 3368 लेंस प्रत्यारोपण कर लोगों को आंखों की रोशनी प्रदान की जा चुकी है। इस शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा, दीनदयाल पंवार, नर्सिंग स्टाफ दुष्यंत, हरसिमरन, गरिमा और पूजा कंवर ने अपनी सेवाएं दीं।

होम्योपैथिक दवा वितरण में जगदीश और सुमित काबरा ने सहयोग किया। इस चिकित्सा शिविर के भामाशाह ललित कुमार अग्रवाल रहे। सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट अनुष सैन, कमलेश धायल और दशरथ ने भीषण गर्मी में पानी आदि की व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker