पलसाना में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ:झूले, खरीदारी और फास्ट फूड, 5 जून तक चलेगा मेला
पलसाना में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ:झूले, खरीदारी और फास्ट फूड, 5 जून तक चलेगा मेला
रानौली : पलसाना के रीको एरिया में इंडियन पेट्रोल पंप के सामने राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ हो गया है। यह मेला 5 जून तक चलेगा, जिसमें मनोरंजन, खरीदारी और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का संगम देखने को मिलेगा।
मेले में बच्चों, युवाओं और परिवारों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इनमें ड्रेगन झूला, ब्रेक डांस, रेल और मिक्की माउस जैसे रोमांचक झूले शामिल हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
मनोरंजन के साथ-साथ, ट्रेड फेयर में खरीदारी की भी विशेष व्यवस्था है। यहां घरेलू उपयोग का सामान, बच्चों के खिलौने, कपड़े और सजावटी वस्तुएं उपलब्ध हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए चाट, फास्ट फूड और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।
आयोजनकर्ता मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि मेले में सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में आकर इसका आनंद लेने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156263


