मालकसर में डॉ. अम्बेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ:युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद
मालकसर में डॉ. अम्बेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ:युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद
सरदारशहर : डॉ. अम्बेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ रविवार शाम को अम्बेडकर भवन, मालकसर में किया गया। इस लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वां और विधायक अनिल शर्मा रहे। पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनलाल आर्य और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मामराज मेघवाल ने की।

किसान व मजदूर वर्ग को कमजोर कर रही सरकार
मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसान व मजदूर वर्ग को कमजोर करने में लगी हैं। उन्होंने जोर दिया कि विपक्ष में रहते हुए भी वे किसानों और आमजन की आवाज लगातार उठा रहे हैं। कस्वां ने बताया कि किसानों को कुछ क्लेम मिल चुका है और काफी क्लेम अभी आना बाकी है। इस दौरान उन्होंने अपने कोटे से लाइब्रेरी में टीन-शेड निर्माण करवाने की घोषणा भी की।
विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की बिजली समस्या को कई बार विधानसभा में उठाया, जिसके परिणामस्वरूप कई नए जीएसएस स्थापित हुए और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। विधायक ने लड़कियों के लिए एक अलग लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा भी की।
अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी की स्थापना युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं होती, बल्कि यह समाज में ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक सोच का केंद्र होती है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रभुराम बेनीवाल, बेगराज बेनीवाल, भूरदास स्वामी, सुगनाराम मेघवाल, पूसाराम बेनीवाल, सांवरमल, काशीराम बेनीवाल, ओमकार मेघवाल, जेनाराम मेघवाल, मनीराम मेघवाल, हंसराज बेनीवाल, देवदास, महावीर बेनीवाल, नामदास, बालचंद शर्मा, मनीराम, हंसराज पांडर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156257


