बढ़ते तापमान पर चिंता, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी- मोनिका सैनी
बढ़ते तापमान पर चिंता, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी- मोनिका सैनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : बदलते पर्यावरणीय हालात को लेकर समाजसेवी एवं वन सुरक्षा एवं संरक्षण समिति सरदारशहर की अध्यक्ष मोनिका सैनी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।
मोनिका सैनी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपने घर, मोहल्लों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में जल संकट, प्रदूषण और अत्यधिक तापमान जैसी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।
उन्होंने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान भी किया। मोनिका सैनी ने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, पानी बचाने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। फोटो- चूरू, वन सुरक्षा एवं संरक्षण समिति की अध्यक्ष मोनिका सैनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156194


