[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदूषण और महंगाई के खिलाफ ‘साइकिल’ बना हथियार, निराधनूं के सत्यनारायण पिछले 10 साल से दे रहे संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

प्रदूषण और महंगाई के खिलाफ ‘साइकिल’ बना हथियार, निराधनूं के सत्यनारायण पिछले 10 साल से दे रहे संदेश

प्रदूषण और महंगाई के खिलाफ ‘साइकिल’ बना हथियार, निराधनूं के सत्यनारायण पिछले 10 साल से दे रहे संदेश

निराधनूं : निराधनूं में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच वार्ड-9 निवासी सत्यनारायण कुम्हार पिछले दस वर्षों से साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं।

सत्यनारायण कुम्हार अपनी दिनचर्या के लगभग सभी कार्य साइकिल से ही करते हैं। खेत जाने से लेकर गांव के अन्य कामों तक वे साइकिल का उपयोग कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि छोटी दूरी के लिए बाइक और कार की जगह साइकिल का उपयोग करने से ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल एक सुरक्षित साधन है, बल्कि इससे ट्रैफिक की समस्या भी कम होती है और स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। सत्यनारायण ने बताया कि वे नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और ईंधन बचाने की अपील से प्रेरित होकर यह संदेश आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

इस दौरान पंच इकबाल खोखर सहित ग्रामीणों ने भी लोगों से साइकिल अपनाने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समाज में इस तरह की जागरूकता बढ़ती रही तो आने वाले समय में प्रदूषण और ईंधन की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Related Articles