[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, बचाव के लिए सावधानी जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, बचाव के लिए सावधानी जरूरी

जनमानस शेखावाटी न्यूज टीम व बीदासर से स्थानीय संवाददाता गजराज शर्मा की आमजन से अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : लगातार बढ़ रहे तापमान और तेज गर्म हवाओं ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है । अत्यधिक गर्मी और लू के चलते डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं जिससे राजकीय व निजी अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या में दिनों दिन बढ़ती हुई नजर आ रही है जनमानस शेखावाटी न्यूज टीम व स्थानीय बीदासर संवाददाता गजराज शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले साथ ही लोगों को अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े, गमछे या टोपी से ढकने की सलाह दी गई है।

तेज धूप और लू के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अत्यधिक गर्मी और लू के चलते डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए तथा ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन खाने से बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप से दूर रखना जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर पानी या ओआरएस पिलाना चाहिए। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Related Articles