दुबई के विख्यात उद्योगपति अमरा राम जांगिड़ का जोधपुर आगमन पर भव्य स्वागत
दुबई के विख्यात उद्योगपति अमरा राम जांगिड़ का जोधपुर आगमन पर भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दुबई के विख्यात उद्योगपति अमराराम जांगिड़ जोधपुर पहुंचे। राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत ‘राजस्थान फाउंडेशन, दुबई चैप्टर’ के अध्यक्ष एवं दुबई के प्रख्यात प्रवासी उद्योगपति माननीय अमरा राम जांगिड़ जी का सूर्य नगरी जोधपुर आगमन पर प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
वैश्विक पटल पर राजस्थान की साख और माटी का गौरव बढ़ाने वाले अमरा राम जांगिड़ के जोधपुर पहुँचने पर उन्हें बधाई देने वाले शुभचिंतकों और युवाओं का तांता लग गया। इस दौरान प्रवासियों के विकास कार्यों और आगामी सामाजिक प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 में निभाएंगे मुख्य भूमिकाअपने जोधपुर प्रवास के दौरान माननीय अमरा राम जांगिड़ (उदयपुर), राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग (रजि.) द्वारा आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” समारोह में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव बी. एन. राजोतिया, संगठन के राजस्थान आई.टी. संयोजक गजेंद्र जांगिड़, मोतीलाल सुथार (ओसियां, जोधपुर), सोहन लाल जी, भगवान राम जी (दुबई) सहित समाज के कई गणमान्य लोग, वरिष्ठ समाजसेवी और युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2156155


