खेतड़ी में 20 लाख के नए विकास कार्यों की घोषणा:71 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक का सम्मान किया
खेतड़ी में 20 लाख के नए विकास कार्यों की घोषणा:71 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक का सम्मान किया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत संजयनगर में ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का लोगों ने सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने 20 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की और 71 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता फतेहसिंह शेखावत ने की।
विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया
विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि वे क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में संजयनगर ग्राम पंचायत में लगभग 2 करोड़ 88 लाख रुपए के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत में एक नए थ्री फेज ट्यूबवेल के निर्माण और विधायक कोष से 20 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य करवाने की घोषणा की। उन्होंने 55 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र और 16 लाख रुपए की लागत से तैयार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक गुर्जर का 51 किलो फूलों की माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
समारोह में दीपचंद चंदेला, हरी सिंह, सुरेश गुर्जर, शेर सिंह, संजय देव गुर्जर, रामनिवास कालोटा, हजारीलाल ग्रेट, झंडूराम गुर्जर, विजयपाल सिंह शेखावत, महीपाल सिंह गाडराटा, रमेश गराटी, बबलू अवाना, धूड़ाराम प्रधान, प्रभुराजोता, मंगलचंद गुरुजी, रोटाश मणकस, रमेश अग्रवाल, दलिप सिंह निर्वाण और मदनलाल बोहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पवन दाधीच, दुर्गाप्रसाद मेघवाल, विजय सिंह, रामस्वरूप सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, अजय भार्गव और महेंद्र छावड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2155906


