[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईन्यारा गांव में बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था:भीषण गर्मी के बीच सेवा समिति रोज पहुंचा रही 10 टैंकर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

ईन्यारा गांव में बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था:भीषण गर्मी के बीच सेवा समिति रोज पहुंचा रही 10 टैंकर

ईन्यारा गांव में बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था:भीषण गर्मी के बीच सेवा समिति रोज पहुंचा रही 10 टैंकर

सांडवा : ईन्यारा गांव में श्याम सेवा समिति भीषण गर्मी के बीच बेसहारा पशुओं, गौवंश और पेड़-पौधों के लिए प्रतिदिन 10 टैंकर पानी उपलब्ध करा रही है। यह पहल गांव के विभिन्न स्थानों और गौशाला में की जा रही है, जिससे बेजुबानों की प्यास बुझाई जा सके।

समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया कि गोशाला का ट्यूबवेल अक्सर खराब रहता है, जिससे वहां पानी की समस्या बनी रहती है। इस चुनौती के बावजूद, भामाशाहों और ग्रामीणों के सहयोग से यह सेवा कार्य लगातार जारी है। बढ़ती गर्मी में जहां बेसहारा पशु पानी के लिए भटक रहे हैं, वहीं समिति के सदस्य रोजाना व्यवस्था संभालकर जीव सेवा में जुटे हैं।

ग्रामीणों ने समिति की इस पहल की सराहना की है, इसे मानवता और जीव प्रेम की प्रेरणादायक मिसाल बताया। समिति में सचिव माणकचन्द पुजारी, कोषाध्यक्ष सहीराम लोहमरोड, सदस्य अनिल पारीक, मदन सिंह, जगदीश चौहान, छगन लखारा और महेंद्र नायक सक्रिय रूप से सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles