[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला के पूर्व सरपंच भूपसिंह यादव का निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला के पूर्व सरपंच भूपसिंह यादव का निधन

क्षेत्र में थी मजबूत पकड़, धाकड़ सरपंच के रूप में थी पहचान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : शिमला ग्राम के दो बार दबंग सरपंच तथा एक बार पंचायत समिति सदस्य रहे पूर्व सरपंच भूपसिंह यादव का बीमारी के कारण एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में देहांत हो गया। वह लगभग 72 वर्ष के थे वो अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री से भरा पुरा परिवार छोड़कर गए हैं।

उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे लंबे समय तक सामाजिक और जनसेवा कार्यों से जुड़े रहे तथा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। भूपसिंह यादव की पहचान एक धाकड़ और जनहितैषी सरपंच के रूप में थी। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

उनके व्यवहार और नेतृत्व क्षमता के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके पुत्र यादव महासभा के जिलाध्यक्ष विपिन विक्रम ने उनके निधन की जानकारी दी। अंतिम संस्कार 15 मई को सुबह 9 बजे होगा। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह, खेतड़ी विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, पूर्व जिला पार्षद राव ईश्वर सिंह, उपजिला प्रमुख सत्यवीर गुर्जर सहित क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख जताया है।

Related Articles