[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुडा-पौख व मंडावरा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गुडा-पौख व मंडावरा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी

गुडा-पौख व मंडावरा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी

नवलगढ़ : श्री कन्या महाविद्यालय गुडा तथा महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुडा पौख व मंडावरा उदयपुरवाटी में नाबार्ड एवं भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से वर्ष 2026 के तहत वित्तीय साक्षरता केंद्र नवलगढ़ द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को बैंकिंग, सरकारी योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में श्री कन्या महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भागीरथ खराडिया तथा स्कूल के प्रधानाचार्य महिपाल जी, मनोज जी सहित अन्य शिक्षकों की मौजूदगी रही। वहीं आरोह फाउंडेशन की ओर से असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर नितेश कुमार शर्मा एवं राधेश्याम सैनी ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ और उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रतिभागियों को “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए साइबर अपराध की पहचान तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से त्वरित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

शिविर में सीताराम मीणा, जगदीश प्रसाद, विनोद सैनी, सोनम स्वामी, शिया, आशा, पूजा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने आरोह फाउंडेशन के प्रतिनिधियों नितेश कुमार शर्मा और राधेश्याम सैनी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker