[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंधड़ बना आफत: सड़क पर गिरे बिजली के पोल, तो सिस्टम की खुली पोल,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

अंधड़ बना आफत: सड़क पर गिरे बिजली के पोल, तो सिस्टम की खुली पोल,

जनता को राहत कार्यों का इंतजार सीमित एफआरटी टीम कर रही हैं मशक्कत, 100 से अधिक टूटे पोल...कई जगह तार और पोल सड़को पर लटके… ग्रामीणों में दहशत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान

लक्ष्मणगढ़ : मंगलवार और बुधवार शाम आए तेज अंधड़ और खराब मौसम ने लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रामगढ़ सहित जिले के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। जाजोद से बाटड़ानाऊं मार्ग के बीच कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर झुक गए, जबकि कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटकते दिखाई दिए। हालात ऐसे बन गए कि सड़कें हादसों का खतरा बन गईं और आमजन व वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

सहायक अभियंता रामगढ़ के अनुसार रामगढ़ क्षेत्र में 8 बिजली पोल टूटे हैं। वहीं सहायक अभियंता लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में करीब 80 से 90 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। दूसरी ओर सहायक अभियंता फतेहपुर ग्रामीण के अनुसार करीब 20 पोल टूटने की सूचना है।

अलग-अलग क्षेत्रों में पोल टूटने की वजह से विद्युत सप्लाई पूरी तरह सीमित एफआरटी टीम के भरोसे चरमराई हुई हैं। सीमित एफआरटी कर्मचारी लगातार सप्लाई सुचारू करने के प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं।

सड़क पर मौत का खतरा, सहमे ग्रामीण
जाजोद के स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार तेज अंधड़ के बाद कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची राहत टीम!
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित विभाग को समय रहते दे दी गई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कई स्थानों पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया था। लोगों का आरोप है कि आपातकालीन स्थिति के बावजूद विभागीय प्रतिक्रिया बेहद धीमी रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तत्काल सक्रिय किया जाए।

बिजली गुल, गर्मी में लोग बेहाल
पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी और खराब मौसम के बीच घंटों बिजली बंद रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

झूलते तारों से बढ़ा खतरा, बच्चों को दूर रहने की चेतावनी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई जगह बिजली के तार नीचे झुके हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने और बच्चों को वहां नहीं जाने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे हालात में बिजली लाइनों के संपर्क में आना जानलेवा साबित हो सकता है।

ग्रामीणों की प्रशासन से बड़ी मांगें
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि :

  • क्षतिग्रस्त पोलों को तत्काल हटाया जाए
  • मार्गों पर तुरंत बैरिकेडिंग की जाए
  • बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए
  • आपातकालीन टीमों की जवाबदेही तय की जाए
    ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र के लोग राहत कार्यों और सुरक्षा इंतजामों का इंतजार कर रहे हैं।

“हमें सूचना मिली है कि कई क्षेत्रों में पोल टूटे हैं। टीमें लगातार काम में लगी हुई हैं। जल्द ही सप्लाई सुचारू की जाएगी। आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है।” – हरी राम मूंड, एक्सईएन लक्ष्मणगढ़, सीकर

Related Articles