[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध:किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- जमीन नहीं देंगे, सरकार बदले प्रोजेक्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध:किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- जमीन नहीं देंगे, सरकार बदले प्रोजेक्ट

गणेश्वर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध:किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- जमीन नहीं देंगे, सरकार बदले प्रोजेक्ट

नीमकाथाना : कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के विरोध में बुधवार को किसानों ने नीमकाथाना के अटल सेवा केंद्र में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसीएम महिपाल सिंह राजावत को सौंपा, जिसमें अपनी नाराजगी व्यक्त की। किसान महासभा के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मांग की कि किसी भी कीमत पर उनकी जमीन और आजीविका नहीं छीनी जानी चाहिए।

परियोजना का मार्ग बदलने की मांग

बलदेव यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए परियोजना का मार्ग बदलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि परियोजना आवश्यक है, तो इसे जमीन के नीचे लगभग 15 फीट की गहराई में बनाया जाए, ताकि किसानों की कृषि भूमि सुरक्षित रहे।

इस प्रदर्शन में झिराना, बाछड़ी कला, बाछड़ी खुर्द, मंगलपुरा और प्रीतमपुरी गांवों के किसानों ने भी भाग लिया। उन्होंने अधिकारियों को अलग से प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों का कहना था कि यह परियोजना उनकी खेती और आजीविका को बुरी तरह प्रभावित करेगी, जो उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

एसीएम महिपाल सिंह राजावत ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके सभी प्रार्थना पत्र सरकार तक पहुंचा दिए जाएंगे। इस जनसुनवाई में ओमप्रकाश जांगिड़, आदित्य सिंह, कामेश यादव, किसान संघ के तहसील अध्यक्ष कृष्ण यादव, उपाध्यक्ष अवतार गुर्जर, छाजूराम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Articles