[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एनएच-52 पर सरगोठ गांव के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एनएच-52 पर सरगोठ गांव के पास हादसा

चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एनएच-52 पर सरगोठ गांव के पास हादसा

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर बुधवार को सरगोठ गांव के बस स्टैंड के पास चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर-ट्रॉली सीकर से जयपुर की ओर जा रही थी और चारे से ओवरलोड थी। अनियंत्रित होने के कारण यह सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। काफी समय तक बाधित रहने के बाद सड़क मार्ग को सामान्य किया जा सका।

Related Articles