CRPF जवान ओमप्रकाश मीणा का हार्ट अटैक से निधन:उड़ीसा में कॉन्स्टेबल जीडी पद पर तैनात थे, गुढ़ागौड़जी से पैतृक गांव तक निकलेगी तिरंगा रैली
CRPF जवान ओमप्रकाश मीणा का हार्ट अटैक से निधन:उड़ीसा में कॉन्स्टेबल जीडी पद पर तैनात थे, गुढ़ागौड़जी से पैतृक गांव तक निकलेगी तिरंगा रैली
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के सिंगनोर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश मीणा हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे वर्तमान में उड़ीसा में कॉन्स्टेबल जीडी पद पर कार्यरत थे। बता दे कि मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया।
ओमप्रकाश मीणा स्वर्गीय मक्खनलाल मीणा के बेटे थे और चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अनुराधा देवी, एक बेटा और बेटी हैं। उनकी बेटी आठवीं कक्षा में और बेटा पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत है। पत्नी अनुराधा देवी मूल रूप से डाबला गांव की निवासी हैं।
ओमप्रकाश मीणा साल 2011 में अजमेर में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब चार महीने पहले ही हवलदार पद के लिए प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया था। उनकी बेसिक ट्रेनिंग आंध्रप्रदेश के रंगारेड्डी, हैदराबाद में हुई थी।
उनकी पहली पोस्टिंग 41वीं बटालियन भोपाल में मिली थी। इसके बाद साल 2016 से 2021 तक उन्होंने श्रीनगर में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे 127वीं बटालियन उड़ीसा में तैनात थे।
जवान का पार्थिव शरीर बुधवार रात करीब दो बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से सड़क मार्ग से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गुढ़ागौड़जी थाना लाया जाएगा। इसके बाद तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिंगनोर में तिरंगा रैली के साथ ले जाया जाएगा, जहां 55वीं बटालियन आरएएफ जयपुर द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2151037


