ददरेवा में गूंजा कायमखानी एकता का संदेश, ‘निशान-ए-कायम’ भवन विस्तार की रखी आधारशिला
पूर्व मंत्री यूनुस खान बोले - “हम विरासत बचाकर भविष्य के सपने संजो रहे हैं”
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कायमखानी समाज के पैतृक गांव ददरेवा (चूरू) में रविवार को सामाजिक एकता और विरासत संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी सदिक खां मोडावासी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 14 जून को मनाए जाने वाले “कायम डे” की तैयारियों सहित समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डीडवाना विधायक यूनुस खां ने कहा कि समाज की ऐतिहासिक विरासत को सहेजना आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम केवल भवन नहीं बना रहे, बल्कि भविष्य के लिए सपने संजो रहे हैं।”
इस अवसर पर ‘निशान-ए-कायम’ भवन विस्तार योजना के तहत दो मंजिला हॉल की आधारशिला रखी गई। समाजजनों ने बताया कि यह भवन कायमखानी इतिहास, संस्कृति और विरासत संरक्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही भविष्य में ‘निशान-ए-कायम’ को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई।
बैठक में कर्नल शौकत खान, उम्मेद खां गिडानिया, मजीद खां राणासर, महबूब खान चूरू, महमूद खां एलमांन, मुंशी खान चांदखानी, अशफाक खां, जाहिद कुरैशी सरपंच ददरेवा, सलामुद्दीन खान, इमरान खान जेईएन, एजाज खान, सिकन्दर खान टेंट, शमशेर भालू खां सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2151019


