[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-फ़तेहपुर : मिशन 2023 के लिए तैयार है आम आदमी पार्टी- तैयब मेहराब खान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-फ़तेहपुर : मिशन 2023 के लिए तैयार है आम आदमी पार्टी- तैयब मेहराब खान

मिशन 2023 के लिए तैयार है आम आदमी पार्टी- तैयब मेहराब खान

सीकर-फ़तेहपुर : आम आदमी पार्टी के फ़तेहपुर से विधायक प्रत्याशी रहे वर्तमान प्रदेश संयुक्त सचिव तैयब महराब ख़ान ने बताया आम आदमी पार्टी आने वाला विधानसभा बहुत मज़बूती के साथ लड़ने जा रही है। मैं मानता हूँ वर्तमान समय में लोग इस बात को मानने को तैयार नहीं होंगे, परन्तु पार्टी फ़िलहाल बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ता और संगठन के मज़बूत पदाधिकारी नियुक्त करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में पूरे राजस्थान में हज़ारों की संख्या में वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर लोगों को ज़िम्मेदारी दी गई है। फ़तेहपुर में असलम अकील लुहार, अशोक जाखड, सुभाष गोदारा, ज़ाकिर ख़ान, तालिब हुसैन, मुबारिक वसीम शेख़, राजेंद्र रॉयल जुगलपूरा, इमरान, नदीम नारू, वासिद, अब्बास, अकरम, जितेंद्र जी , आदि को वार्ड व सर्किल स्तर की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

ख़ान ने आगे बताया यह हमारा शुरुआती क्रम शुरू हुआ है। अब हर इकाई का संगठन तैयार किया जाएगा। हर बूथ पर ज़िम्मेदार तैयार किया जाएगा। राजस्थान का आगामी विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है।राजस्थान में तीसरा विकल्प आज तक मिला नहीं था। अब आम आदमी पार्टी इस कमी को पूरा करेगी और किसी ने सोची भी नहीं होगी उस स्तर पर तीसरा विकल्प जनता को मिलने जा रहा है। दिल्ली हो या पंजाब आम आदमी पार्टी जहाँ भी जाती कमाल कर के दिखाती है । आज हमारे पास पार्टी जॉइन करने के इच्छुक लोगों की एक बहुत लम्बी लिस्ट आ चुकी है। हम अगले महीने में पूरे प्रदेश में मज़बूत संगठन खड़ा करके चुनावी प्रचार शुरू भी करेंगे और उसके बाद एक से एक चेहरे पार्टी में जुड़ते नज़र आएँगे। जिनमे पुराने बड़े चेहरे, अधिकारी, शिक्षाविद, आईपीएस, आईएएस जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी लिस्ट में हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker