[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक से की मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक से की मुलाकात

शिक्षक हितों और शैक्षिक मुद्दों पर हुई चर्चा, विभागीय समन्वय मजबूत करने पर दिया जोर

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह के नेतृत्व में महासंघ के संभाग, जिला एवं खंड पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, चूरू अनुसूइया सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षक हितों, संगठनात्मक गतिविधियों और विद्यालयी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, कार्य परिस्थितियों में सुधार और विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना महासंघ की प्राथमिकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के बीच संवाद एवं सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और आपसी समन्वय से विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

महासंघ पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker