सादुलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पिता ने हत्या की आशंका पर दर्ज करवाया मामला, ससुराल पक्ष पर आरोप
सादुलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पिता ने हत्या की आशंका पर दर्ज करवाया मामला, ससुराल पक्ष पर आरोप
सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे के वार्ड 38 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पाॅ स्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के पिता शहीद लुहार (48) निवासी वार्ड 58, पिपली चौक, झुंझुनूं ने राजगढ़ थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहीद लुहार ने बताया कि उसकी बेटी नाज़मीन बानो की शादी वर्ष 2017 में वार्ड 38, राजगढ़ निवासी मो. हसन से हुई थी। 6 मई को सुबह करीब 10 बजे ससुराल वालों ने नाज़मीन की मृत्यु की सूचना दी।
घटना के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल राजगढ़ में मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसआई कमलेश सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मामला दर्ज
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया – पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को एसआई कमलेश सैनी ने मेडिकल बोर्ड से नाज़मीन बानो के शव का पॅास्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142285


