नांद में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम आयोजित, निजी स्कूलों की मनमानी पर मंत्री को सौंपा ज्ञापन
नांद में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम आयोजित, निजी स्कूलों की मनमानी पर मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बिसाऊ : नांद गांव के राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में निजी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
पत्रकार लतीफ खान ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि बिसाऊ तहसील क्षेत्र के निजी स्कूलों में किताबों, यूनिफॉर्म और एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अवैध रूप से अधिक राशि वसूली जा रही है। साथ ही बिरमी स्थित एक निजी विद्यालय द्वारा आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देने की शिकायत भी दर्ज करवाई गई।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में 9 अप्रैल को मंडावा एसडीएम मुनेश कुमारी एवं 16 अप्रैल को झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को भी शिकायत दी गई थी। कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इस पर प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने स्पष्ट कहा कि कोई भी निजी शिक्षण संस्थान आरटीई या अन्य किसी भी मद में मनमानी वसूली नहीं कर सकता। यदि इस प्रकार की शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141322


