रीडर पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बीदासर अभिभाषक संघ का हल्ला, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, अधिवक्ताओं में भारी रोष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : अभिभाषक संघ बीदासर ने उपखंड अधिकारी सरदारशहर के रीडर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, राजस्व मंडल अजमेर व जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा संघ का कहना है कि रीडर द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार, अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, खुलेआम रिश्वत की मांग और बिना जानकारी के फाइलों में फेरबदल जैसे मामले सामने आ रहे हैं। संघ के अनुसार, इस संबंध में कई बार उपखंड अधिकारी सरदारशहर और जिला कलेक्टर चूरू को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

इससे नाराज होकर अभिभाषक संघ ने 23 फरवरी 2026 से उपखंड न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी जारी है। अभिभाषकों का आरोप है कि उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी देने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा मामले को दबाने और रीडर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कारण अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश है और इसे न्याय व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया जा रहा है।
संघ ने मुख्यमंत्री व राजस्व मंडल अजमेर व जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में अरविंद चौधरी, अख्तर सोलंकी, रघुवीर भामू, लालचंद जाट गोवर्धन सिंह, करण भार्गव, इरफान, वसीम, प्रेम सैनी, राधा किसन धेडू, आरती डुंखवाल सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141322


