गोठड़ा न्यू कॉलोनी में सूने मकान से चोरी:परिवार इलाज के लिए गया था जयपुर, गहने-नकदी ले गए चोर
गोठड़ा न्यू कॉलोनी में सूने मकान से चोरी:परिवार इलाज के लिए गया था जयपुर, गहने-नकदी ले गए चोर
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम पंचायत की बैंक कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घर के बाहर का गेट खुला देखा तो चोरी की पता चला। मकान मालिक सुभाष टेलर ने बताया कि 22 अप्रैल को पत्नी को दिखाने के लिए जयपुर गया था, वहां से अपने बड़े बेटे मनोज के पास उदयपुर चला गया। मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी को चाबी देकर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुस कर घर में रखे कीमती सामान, जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।
सुभाष टेलर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि घर के बाहर का गेट का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा हुआ है, इसकी सूचना छोटे भाई सीताराम टेलर को दी, छोटा भाई घर पर आकर देखा तो घर के बाहर लगा हुआ ताले का कुंदा उखड़ा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो दो कमरे के ताले टूटे हुए मिले, तीन अलमारी भी टूटी हुई थी जिनके अंदर से लॉकर भी टूटे हुए मिले, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, छोटे भाई ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। मंगलवार देर रात्री को घर पहुंच कर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था, घर में रखे सामान की जांच की तो घर से एक सोने का मंगलसुत्र, सोने की एक अंगुठी, सोने की दो झुमकी, चांदी की पाजेव जोड़ी नौ, चांदी की चैन लॉकेट के साथ, चांदी की छड़, चांदी की स्याऊ, राडो कंपनी की घड़ी, गुल्लक तोड़ कर करीब 15 हजार रूपए, अलमारी से करीब तीस हजार रूपए नगदी चुरा ले गए।
चोर घटना स्थल पर एक स्क्रू ड्राइवर व हेलमेट छोड़ गए। घटना की सूचना पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाए साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही। इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। सु
भाष टेलर ने बताया कि घर में गाड़ी व स्कूटी की चांबी भी रखी हुई थी, लेपटॉप, तीन मोबाईल व प्रिंटर्स भी रखा हुऐ थे जिनकों लेकर नही गए। उन्होंने बताया कि लोन के अंदर हेलमेट मिला जिस पर चॉक से नंबर लिखे हुए थे, कमरे के अंदर स्क्रु ड्राइवर मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2222720


