सरदारशहर के शिमला स्कूल पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला:टीचर्स के स्कूल नहीं पहुंचने पर विरोध, सीबीईओ ने मौके पर पहुंच कर दिया कारण बताओ नोटिस
सरदारशहर के शिमला स्कूल पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला:टीचर्स के स्कूल नहीं पहुंचने पर विरोध, सीबीईओ ने मौके पर पहुंच कर दिया कारण बताओ नोटिस
सरदारशहर : सरदारशहर के शिमला गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार सुबह शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। सुबह 8:30 बजे तक एक भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव के राजपाल स्वामी ने बताया कि पिछले एक साल से शिक्षक मनमर्जी से स्कूल आते-जाते हैं और अक्सर बिना सूचना के छुट्टी ले लेते हैं, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में वर्तमान में लगभग 210 छात्राएं नामांकित हैं। इसके बावजूद, आठ शिक्षकों में से प्रतिदिन केवल एक-दो शिक्षक ही उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य राम भदेरी भी अक्सर अनुपस्थित रहती हैं, जिसके कारण अन्य शिक्षक भी लापरवाही बरतते हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर के सीबीईओ सुभाष सोनगरा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल में कई खामियां मिलीं। सीबीईओ सोनगरा ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रशासक अजीज खान, राजपाल स्वामी, लीलाधर स्वामी, जयप्रकाश स्वामी, हनुमान राम शर्मा, नौरंगलाल, लियाकत खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2140416

