[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक जाली नोटों के साथ गिरफ्तार:नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा था, कुल 4 हजार रुपए बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक जाली नोटों के साथ गिरफ्तार:नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा था, कुल 4 हजार रुपए बरामद

युवक जाली नोटों के साथ गिरफ्तार:नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा था, कुल 4 हजार रुपए बरामद

छापर : कस्बे में पुलिस ने जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4,000 रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। चूरू कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार दोपहर छापर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि युवक चोपड़ा बाजार से रामदेव मंदिर की ओर जाने वाली गली में नकली भारतीय मुद्रा चलाने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही एएसआई इंद्रलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को बुच्चा भवन के पास रोका और पूछताछ की। युवक की पहचान जोगलिया निवासी धनेश उर्फ दिनेश के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर धनेश की पैंट की जेब से 500-500 रुपए के कुल 8 जाली नोट बरामद हुए। इन नोटों की कुल कीमत 4,000 रुपए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन नोटों में सुरक्षा धागा गायब था और इनकी छपाई भी असली नोटों से काफी अलग थी, जिससे इनके जाली होने की पुष्टि हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी धनेश ने बताया कि ये नकली नोट उसे उसके मामा से मिले थे। पुलिस ने सभी जाली नोटों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नोडल थाना होने के कारण चूरू कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77