[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- बंगाल में लोकतंत्र को लूटा गया:कहा- बीजेपी नेताओं को पूरा भरोसा है राजस्थान चुनाव में धांधली कर लेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा बोले- बंगाल में लोकतंत्र को लूटा गया:कहा- बीजेपी नेताओं को पूरा भरोसा है राजस्थान चुनाव में धांधली कर लेंगे

डोटासरा बोले- बंगाल में लोकतंत्र को लूटा गया:कहा- बीजेपी नेताओं को पूरा भरोसा है राजस्थान चुनाव में धांधली कर लेंगे

जयपुर : जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- राजस्थान में बीजेपी नेताओं को पूरा भरोसा है कि जिस तरह बंगाल में धांधली कर जीते हैं। वैसा ही राजस्थान में कर लेंगे, इसीलिए राजस्थान सरकार कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा- जिस तरह बंगाल में लोकतंत्र को लूटा गया, उसी तरह हम राजस्थान में कर लेंगे। जयपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को डोटासरा मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान डोटासरा ने कहा- कान खोलकर सुन लो बीजेपी वालों। हम जान दे सकते हैं, लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।

डोटासरा ने कहा- बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की गई, वोट लूटकर दादागिरी से सरकार बनाई गई, तानाशाही से बनाई गई। एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनाव आयोग के सहयोग से सत्ता बनाई गई। बीजेपी की साजिश हमने SIR में भी नहीं चलने दी और आने वाले चुनाव में भी नहीं चलने देंगे। संविधान में जो लोगों को वोट का अधिकार दिया है, उस अधिकार का सदुपयोग हो और लोग अपनी इच्छा से वोट कर सकें, ऐसी व्यवस्था हम करेंगे।

बंगाल में SIR में गड़बड़ी की

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पश्चिम बंगाल में SIR के जरिए साजिश करके एक करोड़ 36 लाख लोगों को नोटिस दिए गए। 20 लाख लोगों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया और उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं दिया गया। उन सभी को निर्णयाधीन कैटेगरी में डाल दिया गया, जिससे वे अपना वोट नहीं डाल सके।

डोटासरा ने कहा, “चुनाव के चलते 400 से ज्यादा अधिकारियों को बदल दिया गया और आरोप लगाए गए कि ये अधिकारी टीएमसी के इशारे पर काम कर रहे थे। चुनाव आयोग ने कभी भाजपा शासित राज्यों के अधिकारियों को भी चेंज किया है क्या? पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव, डीजीपी तक बदल दिए गए। वोटिंग से 2 दिन पहले डीजीपी पर ईडी की कार्रवाई होती है। जिस तरह की स्थिति पश्चिम बंगाल में बनी है, वह लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक है।”

जगदीश बिश्नोई जमानत पर छूटा, कह रहे थे वो आते ही डोटासरा अंदर होगा

डोटासरा ने कहा- सरकार केवल एक ही रट लगा रही है कि पेपरलीक नहीं होने दिया। ढाई साल हो गए, अब तक तो दोषियों को पकड़कर अंदर कर देना चाहिए था। जगदीश विश्नोई के बारे में कह रहे थे कि वो आ जाएगा, उस दिन डोटासरा अंदर होगा। पता नहीं कौन-कौन अंदर होगा, मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। जगदीश जमावत पर रिहा हो गया, तुम क्या पैरवी कर रहे हो? तमाशा बना रखा है।

कहा- SI भर्ती में परीक्षा पास करने वालों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- एसआई भर्ती में क्या हुआ। हम पर आरोप लगाते थे। आपने उन लोगों को विश्वास दिलाया था, जो दूसरी नौकरियों से आकर जॉइन करने वालों को राहत देने का वादा किया था। एसआई भर्ती में मेहनत से जिन्होंने परीक्षा पास की, उन निर्दोष उम्मीदवारों के बारे में सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है।

Related Articles