[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़-नवलगढ़ मार्ग अगले दो महीने रहेगा बंद:कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक होगा सीसी सड़क निर्माण, लोगों से वैकल्पिक रास्ते से जाने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़-नवलगढ़ मार्ग अगले दो महीने रहेगा बंद:कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक होगा सीसी सड़क निर्माण, लोगों से वैकल्पिक रास्ते से जाने की अपील

लक्ष्मणगढ़-नवलगढ़ मार्ग अगले दो महीने रहेगा बंद:कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक होगा सीसी सड़क निर्माण, लोगों से वैकल्पिक रास्ते से जाने की अपील

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर से नवलगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कार्य बुधवार से शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग अगले दो महीने तक आमजन, बसों और अन्य बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का आवागमन संभव नहीं होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से ही वैकल्पिक मार्गों का चयन करें, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

लंबे समय से जर्जर थी सड़क

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मणगढ़ से नवलगढ़ जाने वाला यह मार्ग शहरी क्षेत्र में काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी।

निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद

अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों में राहत की उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि नई सीसी सड़क बनने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि यातायात भी सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा।

Related Articles