[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, होटल संचालक की मौत:मालाकाली मोड़ के पास हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, होटल संचालक की मौत:मालाकाली मोड़ के पास हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत, होटल संचालक की मौत:मालाकाली मोड़ के पास हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस रोड़ी से भरे ट्रेलर और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो ड्राइवर होटल संचालक की मौत हो गई। हादसा श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर मालाकाली मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शाम को ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भारणी निवासी विकास खर्रा (30) पुत्र कमल प्रसाद खर्रा के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।

रींगस में ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत में विकास खर्रा की मौत हो गई।
रींगस में ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत में विकास खर्रा की मौत हो गई।

रोड़ी से भरे ट्रेलर से टकराई बोलेरो

पुलिस ने मंगलवार को मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विकास खर्रा भारणी से रींगस आ रहा था, तभी सामने से आ रहे रोड़ी से भरे ट्रक ट्रेलर से उसकी बोलेरो की भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना परिसर में खड़ा करवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। मृतक विकास के चाचा सुभाष खर्रा ने रींगस पुलिस थाने में ट्रेलर चालक के खिलाफ गलत दिशा से आकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, मृतक विकास खर्रा भारणी में एक होटल का संचालन करता था।

Related Articles