लाखनी शिविर में 109 यूनिट रक्त संग्रहित
65 से अधिक लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत लाखनी के अम्बेडकर भवन में डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 109 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया और 65 से अधिक महिला-पुरुषों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पंचशील प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य और सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें धायल हॉस्पिटल रींगस के संचालक डॉ. एच.एस. धायल, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा कुमावत, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेंद्र आलोरिया और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेंद्र बुटोलिया शामिल थे। सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय जयपुर से नेचुरोपैथी सुजोक थैरेपिस्ट डॉ. रीना बरवड़ ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, ईसीजी (ECG) और बीएमआई (BMI) जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ खंडेला विधायक सुभाष मील ने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर आमजन से ऐसे सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश काजला, प्रशासक महेश बाजिया, जगनसिंह बाजिया, गैलेक्सी डायरेक्टर सुनील कुमावत, सीसीए टीम, आस्था कोचिंग टीम, गुरुकृपा शिक्षण संस्थान टीम सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन सुवालाल लोहमरोड़ द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140270


