रतननगर में आम रास्ते की अनदेखी, 4 साल से शिकायतें-फिर भी कार्रवाई नहीं
रतननगर में आम रास्ते की अनदेखी, 4 साल से शिकायतें-फिर भी कार्रवाई नहीं
रतननगर : नगर पालिका रतननगर के सुवाती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सुरेका शक्ति मंदिर रोड पर इन दिनों स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा है। श्मशान व कब्रिस्तान रोड से जुड़े इस आम रास्ते, जो बाल उद्यान के सामने से होकर गुजरता है, की समस्या पिछले चार वर्षों से जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर लंबे समय से अव्यवस्था का माहौल है। आमजन को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था की कमी, सड़क की खराब स्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बताया जाता है कि क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार नगर पालिका रतननगर को लिखित व मौखिक रूप से शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
इस रास्ते का उपयोग रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों, आसपास के निवासियों और अन्य राहगीरों द्वारा किया जाता है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। बारिश के समय स्थिति और बदतर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराएं, सड़क की मरम्मत करवाई जाए तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अब देखना यह है कि चार वर्षों से अनसुनी हो रही इस समस्या पर प्रशासन कब जागेगा और आमजन को राहत मिलेगी
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140241


