[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तालछापर में वन्यजीवों की बहार: काले हिरणों की संख्या 5661 पहुँची पार, एक साल में 259 की बढ़ोतरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तालछापर में वन्यजीवों की बहार: काले हिरणों की संख्या 5661 पहुँची पार, एक साल में 259 की बढ़ोतरी

तालछापर में वन्यजीवों की बहार: काले हिरणों की संख्या 5661 पहुँची पार, एक साल में 259 की बढ़ोतरी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

छापर : एशिया में काले हिरणों की शरणस्थली के रूप में प्रसिद्ध तालछापर कृष्णमृग अभयारण्य में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हुई वार्षिक वन्यजीव गणना के बाद वन विभाग ने सोमवार को आंकड़े जारी किए। इस बार की गणना में वन्यजीवों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी सामने आई है, जो अभयारण्य के अनुकूल वातावरण और बेहतर संरक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। वन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जहां काले हिरणों की संख्या 5302 थी, वहीं इस वर्ष बढ़कर 5661 हो गई है। यानी एक साल में 259 काले हिरणों की वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें 2078 नर, 2799 मादा और 684 शावक शामिल हैं। शिकारी जीवों की बात करें तो सियारों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जो पिछले वर्ष 5 से बढकर 07 हो गई है। भेड़िये की संख्या हालांकि स्थिर रहते हुए 1 ही रही। गणना कार्य में वनकर्मियों ने 24 घंटे लगातार मेहनत कर अभयारण्य के चिन्हित 9 स्थानों पर ट्रांजिट लाइन, वाटर हॉल और कैमरा ट्रैप पद्धति से प्रत्यक्ष गणना की।

रेंजर उमेश बागोतिया ने बताया कि अभयारण्य में अनुकूल प्राकृतिक वातावरण, पर्याप्त भोजन और विभाग की नियमित मॉनिटरिंग के कारण वन्यजीवों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। एसीएफ क्रांति सिंह ने भी इसे विभाग की सतर्कता और सुरक्षित भौगोलिक परिवेश का परिणाम बताया।

अन्य वन्यजीवों में भी बढ़ोतरी दर्ज
गणना के अनुसार चिंकारा, नीलगाय, जंगली सूअर, जंगली बिल्ली, मरू बिल्ली, सामान्य लोमड़ी, मरू लोमड़ी, मोर, शिकारी पक्षी, सांडा और खरगोश की संख्या में भी आंशिक वृद्धि हुई है।

वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार तालछापर अभयारण्य का सुरक्षित माहौल और विभाग की सतर्क निगरानी ही इस निरंतर वृद्धि का प्रमुख कारण है, जो आने वाले समय में इसे और समृद्ध बनाएगा।

वर्ष 2025 बनाम 2026 का तुलनात्मक आंकड़ा: काले हिरण: 5302 – 5661, चिंकारा: 153 – 161, जंगली सूअर: 157 – 163, जंगली बिल्ली: 33 – 37, मरू बिल्ली: 45 – 46, सामान्य लोमड़ी: 50 – 51, मरू लोमड़ी: 69 – 72, भेड़िया: 01 – 01, नीलगाय: 99 – 104, सियार: 05 – 07, मोर: 237 – 246, शिकारी पक्षी: 295 – 298, सांडा: 16020 – 16803, खरगोश: 109 – 113

Related Articles