रतनगढ़ उपकारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बंदियों को दी नि:शुल्क विधिक सहायता
रतनगढ़ उपकारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बंदियों को दी नि:शुल्क विधिक सहायता
रतनगढ़ : तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगर ने मंगलवार को स्थानीय उपकारागृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य और जेल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जेल परिसर में साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। पूछताछ के दौरान ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया जहाँ किसी बंदी के साथ जातिगत भेदभाव किया जाता हो।
निरीक्षण के समय जेल में मौजूद बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान जो बंदी आर्थिक तंगी के कारण अपना निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ थे, उन्हें मौके पर ही नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया कि सजायाफ्ता बंदियों को उच्च न्यायालय में अपील करने में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस अवसर पर तालुका सदस्य संतोषबाबू इंदौरिया एवं अधिवक्ता लक्ष्मण प्रजापत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुचारू रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140241


