देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू: जिला मुख्यालय पर विदेश भेजने का झांसा देकर चार युवकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़ितों के अनुसार, वार्ड नंबर 5 निवासी 63 वर्षीय शौकिन अली पुत्र इब्राहीम लीलगर ने विदेश भेजने का अनुबंध कर प्रत्येक युवक से 2 लाख 20 हजार रुपए लिए। कुल मिलाकर आरोपित ने 8 लाख 80 हजार रुपए वसूल किए, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस लौटा रहा है।
शिकायतकर्ताओं में प्रमोद कुमार स्वामी (शर्मा कॉलोनी, चूरू), राजेश कुमार (गांगीयासर, झुंझुनूं), दिनेश कुमार सैनी (शिव कॉलोनी, चूरू) और जितेंद्र (नरसिंहपुरा, चूरू) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विदेश जाने की उम्मीद में उन्होंने ब्याज पर रुपए लेकर आरोपी को दिए थे, लेकिन अब उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
पीड़ितों का कहना है कि रकम नहीं मिलने से वे आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ितों को राहत दिलाती है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us