[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांसरड़ा में श्री चांगा वाली बालाजी महाराज का वार्षिक मेला आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांसरड़ा में श्री चांगा वाली बालाजी महाराज का वार्षिक मेला आज

कुश्ती दंगल और रात्रि जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : कांसरड़ा में श्री चाँगा वाली बालाजी महाराज का वार्षिक मेला बुधवार को भरेगा। इस दौरान कुश्ती दंगल और रात्रि जागरण जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी विकास सेवा समिति कांसरड़ा-रानीपुरा ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया है। वही रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार प्रकाश गुर्जर, बीरबल सिंह शेखावत, रामप्रकाश भड़ाणा, कैलाश छैला, डांसर आलिया, तनु राजस्थानी, भंवर लेगा, सिमरन और गोविंद भुगीकल द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वही मेले के दौरान शाम सवा 3 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले पहलवानों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को 51 रुपए से लेकर 5100 रुपए तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। श्री बालाजी विकास सेवा समिति कांसरड़ा-रानीपुरा ने सभी भक्तों से मेले में पधारकर श्री चाँगा वाली बालाजी महाराज के दर्शन प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles