[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी में रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आज

जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निःशुल्क सेवाएं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचयत लाखनी के अंबेडकर भवन में मंगलवार को रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजक सुवालाल लोहमरोड़ ने बताया कि शिविर में धायल हॉस्पिटल रींगस और सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। धायल हॉस्पिटल से शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एच.एस. धायल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा कुमावत, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेंद्र आलोरिया और सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जीतेंद्र बुटोलिया शामिल होंगे। सवाई मानसिंह चिकित्सा कॉलेज, जयपुर से नेचुरोपैथी (सुजोक थेरेपिस्ट) डॉ. रीना बरवड़ भी निशुल्क परामर्श देंगी। शिविर में निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर और बीएमआई (BMI) जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह शिविर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जैसाराम लोहमरोड़ के छोटे भाई अजय लोहमरोड़ ने बताया कि गुरुजी की पुण्यतिथि पर लोहमरोड़ परिवार द्वारा कई सालों से रक्तदान और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles