चिराना में आंधी-तूफान से 33KV तार टूटा, बिजली गुल:16 गांव रात भर अंधेरे में रहे, मरम्मत कार्य जारी
चिराना में आंधी-तूफान से 33KV तार टूटा, बिजली गुल:16 गांव रात भर अंधेरे में रहे, मरम्मत कार्य जारी
चिराना : कस्बे में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बरसात के कारण 33KV बिजली का तार टूट गया। इससे गोल्याणा एईएन कार्यालय पावर हाउस के अधीन आने वाले करीब 16 गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहे। जानकारी के अनुसार, चिराना के निकट उदयपुरवाटी रोड के पास कॉलोनी में 33KV के तार टूट गए। ये तार जिस पेड़ पर गिरे, उसमें भी आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई।
शाम को अंधेरा होने और बरसाती जलभराव के कारण मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू नहीं हो सका। इस वजह से शनिवार की पूरी रात लगभग 16 गांवों में बिजली नहीं रही। हालांकि बरसात से गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली संबंधी अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोल्याणा के जेईएन विवेक शर्मा अपनी टीम के साथ रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों के साथ मिलकर दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू करवाया, जिसके बाद आपूर्ति सुचारू की गई। क्षेत्र में तेज अंधड़ से कई पेड़ भी गिरे। मौसम विभाग ने भी 6 मई तक क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2137269


