विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया
विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : स्थानीय सुभाष चौक स्थित श्री चिरंजीलाल अंबिका प्रसाद औझा आदर्श विद्या मंदिर चूरू में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश सैनी जिला व्यवस्थापक आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू तथा विशिष्ट तिथि मुकेश प्रजापत कोषाध्यक्ष, चुन्नीलाल चौहान, पुनीत लाटा तथा विद्यालय के व्यवस्थापक हरि ओम दत्त शर्मा उपस्थित रहे तथा प्रधानाचार्य सुशील कुमार प्रजापत ने अतिथि परिचय एवं स्वागत करवाया तथा विद्यालय व्यवस्थापक हरि ओम दत्त शर्मा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया भैया बहिनों के द्वारा 5 आधारभूत विषयों के ऊपर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई तथा नन्हे मुन्ने शिशु वाटिका के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विद्यालय द्वारा संचालित श्री विवेकानंद सरस्वती संस्कार केंद्र के भैया बहिनों के द्वारा भी एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन वृंदा औझा द्वारा किया गया तथा नवीन प्रवेश लक्ष्य पूर्ण करने पर हितेश पांडेय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार करने में वृंदा औझा का सराहनीय सहयोग रहा उनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया अंत में प्रधानाचार्य सुशील कुमार प्रजापत ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में कुल 220 अभिभावकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी भैया बहिनों को मैडल पहनाकर उनको सम्मानित किया गया कार्यक्रम में ओंकारमल सराफ आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भंवरलाल प्रजापत,बद्री केदार धानुका आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नेमीचंद सैनी तथा उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर चूरू के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नाथावत तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचंद सर्वा तथा विद्यालय के आचार्य संजय कुमार, हिमांशी शर्मा, सविता, माया, वर्षा मोदी, जीवनी, किरण व धनी देवी उपस्थित रहे l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136045

