अशोक गहलोत पुर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पुर्व संध्या पर खेजडी बचाओ अभियान,आओ हर गांव खेत अलख जगाये
अशोक गहलोत पुर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पुर्व संध्या पर खेजडी बचाओ अभियान,आओ हर गांव खेत अलख जगाये
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला मुख्यालय के निकट वृत्ति गांधी ग्राम रामसरा में हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान के अन्तर्गत यशस्वी जन जन के लाडले राजस्थान के नम्बर वन पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन की पुर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष सीवील राइट सोसायटी चुरु एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला प्रवक्ता कांग्रेस के नेतृत्व में खेजड़ी बचाओ अभियान की शानदार शुरुआत वात की । उन्होंने बताया कि राजस्थान की तुलसी के नाम से जाना जाने वाले इस खेजड़ी शमी वृक्ष की कृषकों को जानकारी के अभाव में सुखने से नहीं बचाया जा रहा है। इसको बचाने के लिए निला थोथा ओर चुने कली का एक अनुपात दस के पानी में मिश्रण कर खेजड़ी के पैड के निचे ज़मीन से तीन फुट ऊंचे तक पैड के चारों तरफ पुताई, साल में दोबारा करके बचाव किया जा सकता है। यदि दुरदराज के गांव हो और निले धोथे का आभाव हो तो इन्दरायण यानि तुम्बा के छोटे छोटे टुकड़े काट कर तीन चार दिन कली पानी में डालकर फिर सुती कपड़े से छानकर इसकी भी वृक्ष के पुताई की जा सकती है दोनो ही प्रकार से हरी खेजड़ी को निरोग किया जा सकता है और कृषक के खर्च भी नांव मात्र का होता है।

गांधी ग्राम रामसरा से ये मुहिम शुरू कर राज्य के हर जिले तक इस नवां चार को सोसल मिडिया, प्रिंट मिडिया के द्वारा घर घर गांव-गांव पहुंच रहा है इस जन जागरण अभियान में वैध गोविंद प्रसाद शर्मा, सुमन शर्मा, धापु देवी, बुद्धा राम नायक, श्योचन्द जांगिड़, विमला शर्मा, रुपाराम नायक, नागर प्रजापत, सन्तोष, कल्पना, कविता, ठाकुर मल मेघवाल, भंवर लाल, पुनम प्रजापत, राजेश शर्मा, भगवाना राम जांगिड़, सरोज अजीत प्रजापत, शिमला मेघवाल आदि सहभागिता दे रहे हैं ।
सोमवार को सार्वजनिक भुमि में खेजड़ी आदि की निली पुताई कर अभीयान को गति प्रदान की। कांग्रेस के ग्राम पंचायत अध्यक्ष वैध गोविंद शर्मा ने बताया कि खेजड़ी वर्षा आधारित पौधा है एक बार लगाने उगाने के बाद मात्र वर्षा से ही आसानी से बिना उपर का पानी दिये पनप जाती है। ये बहुत ही गुणकारी औषधि य सब्जी सांगरी देने वाला सब्जी का पौधा है प्रवासी भारतीयों की पहली पसंद राजस्थानी खाने में कैर सांगरी वी आई पी सब्जी की गिनती में आती है सामाजिक कार्यकर्ता नवरत्न जांगीड़ कारिगर ने बताया कि खेजड़ी पशु चारा, ईंधन, उर्वरक खाद, राहगीर और पंच्छी को छाया उपलब्ध करवाती है।
इस के सुख कर जाने की हर गांव हर खेत की समस्या है आओ हम सब मिलकर शानदार जन जाग्रति अभियान की गांव गांव शुरुआत कर हर खेत खेत पहुंचा कर पर्यावरण के क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136044

