[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी के सुसाइड के बाद पति भी फंदे पर लटका:अलग-अलग कमरों में मिले दोनों के शव; बेटा-बेटी स्कूल गए थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पत्नी के सुसाइड के बाद पति भी फंदे पर लटका:अलग-अलग कमरों में मिले दोनों के शव; बेटा-बेटी स्कूल गए थे

पत्नी के सुसाइड के बाद पति भी फंदे पर लटका:अलग-अलग कमरों में मिले दोनों के शव; बेटा-बेटी स्कूल गए थे

सीकर : पत्नी के सुसाइड के बाद पति भी रस्सी से फंदा बनाकर लटक गया। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। इनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। हादसा सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके का है।

बेटा-बेटी गए हुए थे स्कूल

फतेहपुर सदर थाना SHO सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि कारंगा बड़ा गांव की रहने वाली संजू कंवर (37) और उनके पति राजवीर सिंह (37) ने सुसाइड किया है। दोनों की शादी करीब 14 से 15 साल पहले हुई थी। इनके एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों के स्कूल के जाने के बाद रस्सी से फंदा बनाकर लटक गए। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अलग-अलग कमरों में मिले शव

SHO ने बताया कि पहले महिला ने सुसाइड किया। पति ने घर आकर पत्नी को लटका देखा। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और जान दे दी। महिला के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते सुसाइड करना सामने आया है।

Related Articles