[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में कार पलटी:तीन लोग घायल, एक महिला रेफर; ओवरटेक के प्रयास में हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में कार पलटी:तीन लोग घायल, एक महिला रेफर; ओवरटेक के प्रयास में हादसा

श्रीमाधोपुर में कार पलटी:तीन लोग घायल, एक महिला रेफर; ओवरटेक के प्रयास में हादसा

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ रोड पर मऊ रीको एरिया के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार गाड़ी ने गलत तरीके से ओवरटेक किया, जिससे एक कार असंतुलित होकर पलट गई।

शादी समारोह से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान अलवर के साथलपुर बानसूर निवासी वीरेंद्र सिंह (25), कमला देवी (50) और संतोष देवी (54) के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि वे बानसूर से थोई में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद खाटूश्यामजी दर्शनों के लिए जा रहे थे।

महिला को रेफर किया

हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, कमला देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।

Related Articles