[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में बाबा उमद सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:20 टीमें ले रही भाग, विजेता को 7100 रुपए, उपविजेता को 4100 रुपए मिलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में बाबा उमद सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:20 टीमें ले रही भाग, विजेता को 7100 रुपए, उपविजेता को 4100 रुपए मिलेंगे

बुहाना में बाबा उमद सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:20 टीमें ले रही भाग, विजेता को 7100 रुपए, उपविजेता को 4100 रुपए मिलेंगे

बुहाना : बुहाना कस्बे में बाबा उमद सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली पुलिस के मोहन लाल नाडिया ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उद्घाटन मैच खादवां और भिर्र टीम के बीच खेला गया। इसमें भिर्र की टीम ने खादवां को हराकर टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत की। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के अरविंद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इनमें आमिर खान, रोहित यादव, ऋषभ रजनीश, एडवोकेट राकेश कुमार, जितेंद्र, प्रीतम और देवेंद्र सिंह शामिल थे।

आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 7100 रुपए और उपविजेता टीम को 4100 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मुख्य अतिथि मोहन लाल नाडिया ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। स्थानीय खेल प्रेमी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मैदान में मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22