[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित, छात्राओं को सेवा भाव का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित, छात्राओं को सेवा भाव का संदेश

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित, छात्राओं को सेवा भाव का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

चाड़वास : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाड़वास में भीषण गर्मी को देखते हुए छात्राओं को पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सभी छात्राओं को परिंडे (पानी के पात्र) वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में कोई भी पक्षी प्यासा न रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना पारीक ने छात्राओं को नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने तथा पक्षियों के लिए दाना-चुग्गा डालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में जल के अभाव में कई पेड़-पौधे सूख जाते हैं, इसलिए सभी को अपने आसपास लगे पेड़-पौधों में भी नियमित रूप से पानी देना चाहिए। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पशु-पक्षियों के प्रति दया, करुणा एवं सेवा भाव रखने का संदेश देते हुए कहा कि जीव-जंतुओं की सेवा ही सच्ची मानवता है। इस दौरान स्टाफ साथी कुमकुम सैनी, मुनाम प्रकाश मीणा, महेंद्र सिंह, मंजू चौधरी, रंजना जोशी सहित स्वयंसेवक मंजू सुथार, सुमन मोटासरा, मीनाक्षी शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा का संकल्प लिया।

Related Articles