टिटनवाड़ में सूने मकान से लाखों की चोरी:दिल्ली से लौटे मकान मालिक को मिला टूटा ताला
टिटनवाड़ में सूने मकान से लाखों की चोरी:दिल्ली से लौटे मकान मालिक को मिला टूटा ताला
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टिटनवाड़ गांव में एक सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी हो गई। मकान मालिक के दिल्ली से लौटने पर घटना का पता चला।
टिटनवाड़ निवासी रतनलाल सांसी अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वे समय-समय पर गांव आते-जाते रहते हैं। 14 अप्रैल को वे अपना गांव स्थित मकान बंद कर दिल्ली गए थे।
27 अप्रैल को जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और बेड के दरवाजों को तोड़कर जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
पीड़ित रतनलाल सांसी के अनुसार, चोर लगभग 4 तोला सोने की अंगूठियां, 5 चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133760

